ब्रेकिंग
Haryana Politics: रेखा शर्मा के बयान से गरमाई सियासत, 3 जून को बड़ा फैसला ले सकते हैं कुलदीप बिश्नोई Kaithal Unique Wedding: 3 फीट के दूल्हे विक्रम को मिली 3 फीट की दुल्हन प्रियंका, बुलेट पर निकली बारा... Panipat Cyber Crime: MD में एडमिशन के नाम पर MBBS छात्रा से 14 लाख की ठगी, 12वीं पास 'फर्जी डॉक्टर' ... Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी Railway Summer Special Trains: हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत, यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर रुकेंगी ... Fatehabad Police Action: भूना में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाता था खेप Narwana Bus Accident: हरियल रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलटी किलोमीटर स्कीम बस, कई घायल WFI Notice to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब, 14 दिन में सौंपेंगी सबूत HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश

Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर ‘सौरभ सिंह’ बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलिंग का भंडाफोड़

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला प्रेम जाल और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है. गोंडा निवासी शोएब अख्तर नामक युवक पर आरोप है कि उसने सौरभ सिंह के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर हिंदू युवतियों और नाबालिग लड़कियों को पहले प्रेम के जाल में फंसाया. उनका शारीरिक शोषण किया और फिर अश्लील वीडियो-फोटो के आधार पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया. पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके मोबाइल फोन से कई नाबालिग हिंदू लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, शोएब सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा रोड पर एक सैलून चलाता है. पुलिस के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाकर सौरभ सिंह नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. इसी प्रोफाइल के जरिए वह हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता, प्रेम जाल बिछाता और बाद में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता. आरोपी कथित तौर पर लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लेता था. इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर वह उन्हें ब्लैकमेल करता और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था.

नाबालिग पीड़िता की हिम्मत से खुलासा

इस पूरे साजिश का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग पीड़िता ने सैरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए शोएब के पूरे काले कारनामों का खुलासा किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शोएब ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया और क्या इस साजिश में उसके कोई साथी भी शामिल हैं. धर्मांतरण के एंगल की भी पुलिस जांच कर रही है.

अन्य पीड़िताओं से संपर्क की कोशिश

पुलिस अब शोएब के फोन में मिले नंबरों, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर अन्य संभावित पीड़िताओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी अकेला था या कोई बड़े गिरोह का हिस्सा है.