ब्रेकिंग
Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट Ludhiana Crime News: किचलू नगर में मेडिकल होलसेलर के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात Ludhiana Police Action: लूटपाट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 6 मोबाइल बरामद जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों से पूछताछ जालंधर हादसा: बच्चों को स्कूल लेने जा रहे पिता की कार बनी आग का गोला, जलकर खाक Punjab Municipal Election 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, 29 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड... Ludhiana News: न्यू मोती नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवारों ने महिला को घसीटा Ludhiana Traffic Police Alert: ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, भूलकर भी न खोलें ये मैसेज

डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना मुख्यालय में एक शिक्षक को होटल में पानी पीना महंगा पड़ गया। सोमवार दोपहर पानी पीने के दौरान शिक्षक के थैले में रखे 50 हजार रुपये अज्ञात युवक लेकर फरार हो गए। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

💰 क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार शिक्षक सुधर लाल बरमैया (54) निवासी ग्राम मालपुर सोमवार को बाजार करने शहपुरा मुख्यालय आए थे। उन्होंने पहले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और किसी काम से तहसील कार्यालय गए।

🏃 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े चोर

इसके बाद वे रेस्ट हाउस के पास स्थित एक चाय दुकान पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक ने कुर्सी पर अपना थैला रखा और पानी पीने लगे। इसी दौरान एक युवक पैदल आया और रुपये से भरा थैला उठाकर ले गया। कुछ ही देर में एक अन्य युवक बाइक लेकर पहुंचा और दोनों थैला लेकर फरार हो गए।