ब्रेकिंग
UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियो... Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्ट... Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर

Ludhiana Traffic Police Alert: ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, भूलकर भी न खोलें ये मैसेज

लुधियाना: लुधियाना में ई-चालान के नाम पर बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP ट्रैफिक-1) जतिन बंसल ने सोशल मीडिया के जरिए जारी संदेश में कहा कि साइबर ठग लोगों को ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल फोन हैक करने और निजी डाटा चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं।

📱 फर्जी PDF फाइलों से हैक हो सकता है आपका मोबाइल

ACP ट्रैफिक-1 जतिन बंसल ने बताया कि कई लोगों के मोबाइल फोन पर ई-चालान के नाम पर PDF और अन्य संदिग्ध फाइलें भेजी जा रही हैं। इन मैसेजों में दावा किया जाता है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनका चालान काटा गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इन फाइलों को ओपन करता है, उसके मोबाइल फोन में वायरस पहुंच सकता है और साइबर ठग बैंकिंग डिटेल, निजी जानकारी व अन्य महत्वपूर्ण डाटा तक पहुंच बना सकते हैं।

🌐 असली ई-चालान की जानकारी सिर्फ परिवहन पोर्टल पर

उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसी वाहन का ई-चालान किया जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत परिवहन पोर्टल पर अपडेट हो जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य विश्वसनीय एप्लीकेशन भी मौजूद हैं, जहां वाहन मालिक अपने वाहन नंबर और मोबाइल OTP के जरिए चालान का स्टेटस जांच सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-चालान संबंधी जानकारी देखने के लिए परिवहन पोर्टल सबसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है।

🛑 अनजान लिंक पर बिल्कुल न करें क्लिक: ACP जतिन बंसल

ACP ट्रैफिक-1 जतिन बंसल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली PDF, APK या अन्य संदिग्ध फाइल को बिल्कुल ओपन न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। यदि किसी व्यक्ति को ई-चालान संबंधी जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह केवल सरकारी और अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही साइबर फ्रॉड का बड़ा कारण बन सकती है।