ब्रेकिंग
Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट Ludhiana Crime News: किचलू नगर में मेडिकल होलसेलर के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात Ludhiana Police Action: लूटपाट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 6 मोबाइल बरामद जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों से पूछताछ जालंधर हादसा: बच्चों को स्कूल लेने जा रहे पिता की कार बनी आग का गोला, जलकर खाक Punjab Municipal Election 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, 29 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड... Ludhiana News: न्यू मोती नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवारों ने महिला को घसीटा

HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

हरियाणा में युवाओं के लिए बहुत जरूरी खबर आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग 17 मई को दो परीक्षाएं कराएगा। आयोग हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास व पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।

📝 PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा: एग्जाम पैटर्न और जरूरी निर्देश

बताया जा रहा है कि HPSC द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट 2 घंटे और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 3 घंटे में होगा। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी मिलेगी।

💻 ऐसे डाउनलोड करें अपना HPSC एडमिट कार्ड और जानें सैलरी

सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें। PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No.19/2026) लिंक चुनें। फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें। वहीं चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 – ₹1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं, जिससे शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।