ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...

हड़कंप! मदरसे में चल रहा था ‘Made In Pakistan’ पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

यूपी के कुशीनगर जिले में एक मदरसे से मेड इन पाकिस्तान पंखा मिलने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर Made in Pakistan लिखे पंखे की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासम में हड़कंप मच गया है. अब सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं कि आखिर यह पंखा भारत में कैसे पहुंचा और मदरसे तक इसकी सप्लाई कैसे हुई. मामला जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र का है.

मामला थाना क्षेत्र स्थित मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मदरसे में लगा एक पंखा खराब हो गया था, जिसके बाद उसे ठीक कराने के लिए स्थानीय इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया था. मरम्मत के दौरान पंखे पर Made in Pakistan लिखा देखकर इलेक्ट्रिशियन हैरान रह गया. इसके बाद यह जानकारी इलाके में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जिले में हड़कंप

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताई और प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की. लोगों का कहना है कि यह केवल एक इलेक्ट्रॉनिक सामान का मामला नहीं है, बल्कि यह जानना जरूरी है कि विदेशी उत्पाद, विशेषकर पाकिस्तान से जुड़ा सामान, भारतीय बाजार तक कैसे पहुंच रहा है. कई लोगों ने इसे अवैध सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा बता रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुशीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि वायरल तस्वीर और मामले का संज्ञान लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंखा कब खरीदा गया, किस दुकान या सप्लायर के माध्यम से आया और इसे मदरसे में किसने लगवाया था.

सूत्रों के अनुसार जांच टीम अब इलेक्ट्रॉनिक सामान के स्थानीय कारोबारियों और सप्लाई चैन की भी पड़ताल कर सकती है. वहीं मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.