ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार रात एक अजीब और दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। जहां गढ़ा स्टेशन से चलकर नागपुर की ओर जा रही एक ट्रेन ने ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पहले रेलवे ट्रैक पर घूम रही तीन गायों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि एक गाय एक रेलवे पुल से उछल कर नीचे एक युवक के ऊपर जा गिरी, जिसके कारण युवक घटना में बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, तीनों गायों की हादसे में मौत हो गई. घटना को देखते हुए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और इलाज के लिए युवक को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन ग्वारीघाट स्टेशन से पहले ग्वारीघाट नर्मदा रोड पुल के पास पहुंची तभी दौरान ट्रैक पर तीन गाय आ गईं। ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाकर गाय को भगाने की कोशिश की लेकिन गाय घबरा गई तभी ट्रेन चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और ट्रेन गायों से टकरा गई. टक्कर लगते ही एक गाय पुल से नीचे जा गिरी. नीचे एक युवक मौजूद था, जो वहां टॉयलेट कर रहा था. गाय उसके ऊपर गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गंभीर रूप से घायल युवक

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने इसकीं सूचना तुरंत डायल 112 और ग्वारीघाट पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है.

लापरवाही बनी हादसे की वजह

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने नगर निगम को भी सूचना दी, जिसके बाद निगम का अमला मौके पर पहुंचा. एक गाय की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि, दो घायल गायों को इलाज के लिए वेटनरी कॉलेज भेजा गया. मगर उनकी भी मौत हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती. यही लापरवाही इस बड़े हादसे की वजह बनी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.