ब्रेकिंग
Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार JSCA News: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए बिड जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक मौका रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Narwana Bus Accident: हरियल रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर पलटी किलोमीटर स्कीम बस, कई घायल

नरवाना : जींद के नरवाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे-152 पर उस समय कोहराम मच गया जब पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम बस अनियंत्रित होकर ताश के पत्तों की तरह पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस ने सड़क किनारे स्थित हरियल रेस्ट हाउस की भारी-भरकम दीवार को तिनके की तरह ढहा दिया।

🛵 स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि एक स्कूटी सवार की जान बचाने के चक्कर में चालक बस पर काबू नहीं रख पाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जिसमें चालक सहित दर्जन भर सवारियों को चोटें आईं और देखते ही देखते हाईवे पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

💥 रफ्तार का कहर: दीवार तोड़कर पलटी बस

जानकारी के अनुसार पंचकूला से हिसार जा रही किलोमीटर स्कीम की यह बस अपनी पूरी रफ्तार में थी। जैसे ही यह हरियल रेस्ट हाउस के पास पहुंची, अचानक सामने आए एक स्कूटी सवार ने पूरे घटनाक्रम को ही बदल दिया। उसे बचाने की जद्दोजहद में ड्राइवर ने जैसे ही स्टेयरिंग घुमाया, बस बेकाबू हो गई और लिंक रोड पार करते हुए सीधे रेस्ट हाउस की दीवार से जा टकराई और पलट गई।

🚑 राहगीरों ने शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर

हादसे के बाद मौके पर मंजर दिल दहला देने वाला था। बस के भीतर फंसी सवारियां जान बचाने के लिए गुहार लगा रही थीं। गनीमत यह रही कि स्थानीय राहगीरों ने जांबाजी दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खिड़कियों और शीशों के रास्ते बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

👮 पुलिस ने यातायात कराया सुचारू, जांच शुरू

वहीं SHO पूर्णदास ने बताया हमें सूचना मिली थी कि पंचकूला-हिसार रूट की बस अनियंत्रित होकर पलटी है। हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा पेश आया है। फिलहाल यातायात सुचारू कर दिया गया है।