ब्रेकिंग
BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियो... Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्ट...

डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन

गिरिडीहः जिला में डुमरी प्रखंड के इसरी बाजार में चार दिनों पूर्व भीषण हादसा हो गया था। यहाँ कोयला लदी ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार में जा घुसी थी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए दर्जनाधिक लोगों को चपेट में ले लिया था। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब ऐसी घटना दोबारा न हो, इसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई है।

🤝 सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों की अहम बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता एवं एसडीपीओ सुमित प्रसाद की ओर से आयोजित इस बैठक में स्थानीय व्यापारी, ग्रामीण, वाहन मालिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में यातायात नियमों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्णय हुआ।

🚫 सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

बैठक के दौरान एसडीओ संतोष गुप्ता ने लोगों को बताया कि आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह आठ से रात 8 बजे तक डुमरी-इसरी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लोगों ने मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, अवैध पार्किंग हटाने तथा भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।

🗣️ एसडीएम की अपील: सड़क सुरक्षा में सबकी भागीदारी जरूरी

एसडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें तथा तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाएं।

🚔 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इस बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।