ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

फिल्मी अंदाज में चलती मालगाड़ी से कोयला चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन से कोयला चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के समीप वजन कराने कोयला से भरी माल गाड़ी में से चोरों ने हाथ साफ कर दिए। सूचना पर आरपीएफ ने घेराबंदी कर मौके 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को परासिया से कोयला भरकर माल गाड़ी जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के समीप हमेशा की तरह वजन करवाने खड़ी हुई थी। तब ही घात लगाए बैठे आरोपी गुल नवाज पिता सहगल खान (39) अपने अन्य साथी शाहिद जमील खान (25) शाहरुख पिता यूसुफ खान (24), मोहित पिता रामगोपाल वर्मा  (19), अल्फाज पिता फजल गुल (44) और अजीमुद्दीन पिता कुतुबुद्दीन (38) सभी आरोपी ग्राम दातलावादी को कोयला चोरी करते पाया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध रेलवे पुलिस ने धारा 147, 145 बी, रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने रेलवे न्यायालय भोपाल में पेश किया गया है जहां प्रत्येक आरोपी पर 2500 रु का अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसके साथ हो भविष्य में इस तरह के अपराध न करने ही हिदायत दी गई है।

चोरी करते पकड़े जाने पर आरोपियों ने पुलिस से की चालबाजी की कोशिश

बताया जा रहा है जब रेलवे पुलिस ने माल गाड़ी से कोयला चोरी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा, तब सभी आरोपियों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए उनसे हुज्जत की गई थी। लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों पर नियमानुसार कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि सभी आदतन आरोपी है उनके ऊपर पूर्व में भी कोयला चोरी के मामले दर्ज है।