ब्रेकिंग
Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ...

नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट का मामला घायल कर्मचारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे महापौर, सख्त कार्रवाई की बात कही

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के कर्मचारी गौवंश का बाड़ा तोड़ने पहुंचे इस दौरान मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ कार्रवाई रुकवा दी बल्कि नगर निगम के कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ा दौड़कर पीटा, इस घटना में नगर निगम के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ति कराया गया है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना,इस दौरान महापौर ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है, इसके अलावा उन्होंने डाक्टरों से चर्चा करते हुए इलाज के लिए आवशयक दिशा निर्देश भी दिए है।

वहीं महापौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस घटना की निंदा की है उन्होंने कहा की इस घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी, इधर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने भी निगम कर्मचारियों के पिटाई पर अपना बयान दिया है, उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है।

इसके अलावा उन्होंने ये भी बात स्वीकार की है की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलने से अक्सर विवाद के हालात बनते है,भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए अब पुलिस विभाग से समन्वय के बाद ही शहर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों की पिटाई का मुद्दा शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन मामला बजरंग दल से जुदा होने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी कार्रवाई से बच रहे हैं।