ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...

मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों के अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आज कैबिनेट ने मप्र की नदी जोड़ो अभियान की दोनों मुख्य परियोजनाओं की सहायक 19 परियोजनाओं में से शेष 17 परियोजनाओं को आज मंजूरी दी गई है, 2 परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दे दी गई थी, बैठक में आगामी समय में प्रदेश में शत प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई करने के प्लान बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

प्रदेश में अब घर बैठे ऑनलाइन जन्म – मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जा सकेंगे, आज कैबिनेट ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। इसके अलावा आज कैबिनेट ने आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर क्षिप्रा नदी पर 771 की लागत से 29 किलोमीटर लंबे घाट के निर्माण को मंजूरी दी है, बैठक में किसानों को दिन और रात में भी मांग के अनुसार बिजली देने के लिए 11 केवी के फीडर को सोलर प्लांट से जोड़ने को मंजूरी, यह सोलर प्लांट निजी भागीदारी से लगाए जाएंगे।

जिस में अनुदान के अलावा ऋण की भी सुविधा रहेगी, बैठक में होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप राशि को मूल्य सूचकांक से जोड़ कर बढ़ाया जाएगा,कैबिनेट में नदी जोड़ो अभियान, मंथन कार्यक्रम, जन कल्याण कार्यक्रम जैसे अन्य अभियानों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी बाहुल्य जिलों में योजनाओं का लाभ दिलाने के कार्यों पर भी चर्चा हुई।