ब्रेकिंग
CBSE 12वीं में झारखंड के छात्रों का जलवा! 85.01% पास प्रतिशत के साथ रांची रीजन ने भी किया कमाल, देखे... दुमका में शिक्षकों की लगी 'क्लास'! दक्षता परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक, जानें क्या है पूरी प... धनबाद में पेट्रोल के लिए हाहाकार! कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने से मची भगदड़, खाली हाथ लौट रहे वाहन चा... हाईटेक रेलवे में टॉर्च और छड़ी का क्या काम? टाटानगर स्टेशन के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ अनोखा फरमा... अचानक क्यों बदला झारखंड का मौसम? आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट झारखंड में PLFI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: गिरफ्तार राजेश महतो का खुलासा, सीक्रेट एप्स से चला रहा था वस... लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट... 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! कोटेदारों की धांधली खत्म, अब 5G मशीनों और ‘फेस रीडिंग’ से मिलेगा पूरा राशन

चंडीगढ़: प्रदेश में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था में 10 साल बाद 2जी का दौर खत्म कर 5 जी मशीनों की शुरुआत की गई है। पहले चरण में चार जिलों में 5जी मशीनों से राशन का वितरित की शुरुआत हुई है। अन्य जिलों में 31 मई तक 5जी मशीनों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित है।

 अब सभी राशन डिपो पर 2जी की जगह 5जी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें लगेंगी जिसमें फेस रीडिंग और ई-तौल की दो नई सुविधाएं होंगी। खाद्य व आपूर्ति विभाग ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया गया है प्रदेश के करीब 9300 राशन डिपो पर लगी पुरानी और कंडम हो चुकी बायोमीट्रिक मशीनों के सर्वर बंद होने से हर माह लगभग 1.59 करोड़ लाभार्थियों को राशन वितरण में देरी और परेशानी होती थी।

ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मिडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने बताया कि 5जी मशीनों को अपडेट करने और 2जी के नहीं चलने के कारण राशन वितरण प्रणाली प्रभावित हुई है। मई के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब तक कुल 39 लाख 92 हजार 202 राशन कार्डों में से 5 लाख 15 हजार 13 कार्डधारकों को राशन मिल चुका है। यानी राज्य में अभी तक लगभग 12.90 फीसदी राशन वितरण हुआ है।