ब्रेकिंग
Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी PBKS News: वजन बढ़ने की अफवाहों पर प्रभसिमरन सिंह का करारा जवाब, शर्टलेस फोटो शेयर कर आलोचकों को किय... PM Modi Convoy: ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर NEET Paper Leak Update: पुणे से संदिग्ध महिला मनीषा वाघमारे हिरासत में, CBI और पुलिस का साझा एक्शन मौत का 'स्वाद'! दुर्ग में गुपचुप खाने से मची चीख-पुकार, महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत, कई मरीजो... सुशासन तिहार में हुआ 'कुशासन' का खुलासा! सांसद भोजराज नाग ने बालोद को बताया बस्तर से भी पिछड़ा, अधिक...

झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी टीम

दुमका: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में गाय चराने गई एक नाबालिग के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने जरमुंडी थाने में कांड दर्ज कराया है. पीड़िता के भाई के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान करते हुए तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पहाड़ पर ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म

नाबालिग के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते दिन पीड़िता गाय चराने गई थी. इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे तीन युवक उसे जबरन पास के पहाड़ पर ले गये और बारी बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच पीड़िता की मां, बेटी के लिए खाना लेकर पहुंची और बेटी को वहां नहीं पाकर परेशान होने लगी और इधर उधर तलाश की.

नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालात में मिला आरोपी युवक

इसके बाद नाबालिग के माता-पिता एवं अन्य लोगों द्वारा आसपास स्थित पहाड़ पर खोजबीन की गई. पीड़िता का नाम लेकर आवाज लगाने पर पहाड़ से रोने की आवाज सुनाई दी. पास पहुंचने पर पीड़िता को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया. लोगों को देखते ही दो युवक मौके से भागने में कामयाब रहे जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया.

पुलिस के शिकंजे में तीन आरोपी

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए युवक की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. घटना में शामिल युवकों का नाम विकास हेंब्रम, साहेब मुर्मू और मिथुन सोरेन है. तीनों एक ही गांव के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है: दयानंद शाह, थाना प्रभारी, जरमुंडी