15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला मोर्चा
लुधियाना : पंजाब में कई जगहों पर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आने वाले दिनों में लुधियाना में भी यह माहौल देखने को मिल सकता है। बुधवार को लुधियाना नगर निगम ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों ने यह चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को काम पर रखने के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म किया जाए, DC रेट पर काम करने वाले कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए और रेगुलर कर्मचारियों की पेंडिंग मांगों को पूरा किया जाए। अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 तारीख को हड़ताल की चेतावनी दी गई है। यूनियन इस बारे में लगातार मीटिंग कर रही है। अभी तक नगर निगम ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है।