ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

Moringa for Skin: मोरिंगा खाना ही नहीं लगाना भी है फायदेमंद; चेहरे पर आएगा जबरदस्त कसाव और नेचुरल ग्लो

मोरिंगा यानी सहजन के आपने भी कई फायदे सुने होंगे, क्योंकि ये कई पोषक तत्वों का खजाना है. मोरिंगा की फलियों से लेकर इसकी पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती हैं और इसी वजह से इसका यूज खाने से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जाने लगा है. आप अगर स्किन प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए महंगी और केमिकल वाली क्रीम लगा लगाकर थक गए हैं तो एक बार कुछ दिनों तक मोरिंगा का फेस पैक अप्लाई करके देखें. ये आपकी त्वचा में कोलेजन बूस्ट करने में मदद करेगा. इससे त्वचा की फाइन लाइन, डलनेस और झुर्रियां भी कम होने लगती हैं.

मोरिंगा की पत्तियों में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में भी हेल्पफुल रहते हैं और जिन लोगों को मुंहासे की समस्या ज्यादा रहती है वो भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल ये विटामिन सी का सोर्स होने के अलावा कई बायो एक्टिव कंपाउंड से भी भरपूर है, तो चलिए जान लेते हैं कि मोरिंगा कैसे करता है त्वचा के लिए फायदा और इसे स्किन पर कैसे अप्लाई करें.

त्वचा के लिए वरदान से नहीं कम

पबमेड के मुताबिक, मोरिंगा में वसा अम्ल, फिनोलिक अम्ल, स्टेरोल, ऑक्सालेट, टोकोफेरोल, कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड, फ्लेवनॉल, ग्लाइकोसाइड, टैनिन, टेरपेनॉइड, टेरपिन, सैपोनिन, फाइलेट, एल्कलॉइड, ग्लूकोसिनोलेट, ग्लाइकोसाइड और आइसोथियोसाइनेट सहित कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं. ये बालों के विकास को भी बढ़ावा दे सकते हैं. इसके अलावा मुंहासों को कम करना, दाग-धब्बों को दूर करना, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना, घाव भरने में हेल्पफुल होने के साथ ही स्किन इफेक्शन से भी बचाव में हेल्पफुल होता है और ये त्वचा संबंधी विकारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

फेस पैक के लिए इनग्रेडिएंट्स

मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए आप चाहे तो इसकी फ्रेश पत्तियों को पीस लें या फिर 1 चम्मच मोरिंगा पत्तियों का पाउडर लें. 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच या जरूरत के मुताबिक गुलाब जल और कुछ बूंदे नींबू के रस की लें.

नोट: त्वचा सेंसिटिव है तो नींबू का रस स्किप कर सकते हैं और फेस पैक लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें यानी थोड़ा सा फेस पैक अपनी कोहनी या कान के पिछले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें. अगर कुछ देर बाद इरिटेशन, जलन हो तो इसे न लगाएं.

कैसे बनाएं ये फेस पैक?

बस आपको एक बाउललेना है उसमें मोरिंगा पाउडर से लेकर शहद, नींबू का रस और गुलाबजल मिलाकर एक स्मूद टेक्चर वाला पेस्ट तैयार कर लें. स्किन अगर ज्यादा ड्राई रहती है तो आप इस फेस पैक में एलोवेरा भी मिला सकते हैं जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है.

इस तरह यूज करें फेस पैक

पहले अपने फेस को फेस वॉश से क्लीन कर लें. इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी हट जाएगी और फेस पैक अपना काम सही से कर पाता है. अब आप पूरे फेस के साथ ही गर्दन पर भी ये फेस पैक एक पतली लेयर में लगा लें. 15 से 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें. इसके बाद कोई अच्छा मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं. नींबू का रस भी टैनिंग, दाग-धब्बों को कम करता है. शहद स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है तो वहीं गुलाबजल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा और फ्रेश बनाएगा.