ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां; शनि देव हो सकते हैं नाराज, जानें पूजा के कठोर नियम

Shani Jayanti Par Kya Na Kare: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है. वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. साल 2026 में 16 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी. विशेष बात यह है कि इसी दिन ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन कुछ विशेष सावधानियां बरतना अनिवार्य है. यदि इस दिन अनजाने में भी कोई गलती हो जाए, तो शनि देव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं शनि जयंती पर किन कामों से परहेज करना चाहिए.

क्यों खास होती है शनि जयंती?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर सूर्यपुत्र शनि देव का जन्म हुआ था. इसलिए हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है. इस दिन श्रद्धालु शनि मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, तेल चढ़ाते हैं और शनि मंत्रों का जाप करते हैं. कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं.

गरीब और कमजोर लोगों का अपमान न करें

शनि देव न्यायप्रिय माने जाते हैं इसलिए किसी निर्धन और असहाय लोगों के प्रति गलत व्यवहार करने वालों से नाराज हो जाते हैं. इसलिए शनि जयंती के दिन किसी का अपमान या शोषण करने से बचना चाहिए.