ब्रेकिंग
Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने ली करवट; ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घ... Election Results: बंगाल और असम में खिला 'कमल'; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- 'निरंकुश सरकार स... Congress Protest: रसोई की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर; सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर तीख... Balrampur News: सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा ऐलान; छत्तीसगढ़ में जल्द होगा 'कर्मचारी चयन मंडल' ... Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी द... Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्...

Ambala-Delhi Highway Crime: नेशनल हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी; फॉर्च्यूनर के शीशे तोड़ परिवार को बनाया निशाना, मांगी फिरौती

अंबाला :  हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर कार को बीच सड़क पर रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में कार में सवार लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मोहड़ा फाटक के पास की है। करनाल जिले के माखुमाजरा गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार करीब 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और रास्ता रोक दिया। वहीं आत्मरक्षा के लिए जब परिवार ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर फॉर्च्यूनर के सभी शीशे तोड़ दिए। अंदर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना में रणधीर सिंह की पत्नी, बहू और पोती घायल हो गई।

पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है कि सोनीपत के एक गिरोह द्वारा उनसे पहले ही करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। अब 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त फिरौती मांगी जा रही है। रकम न देने पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।