ब्रेकिंग
Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ...

Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा पत्र

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज सोमवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखा है. इसके जरिए जनगणना-2027 में आदिवासी/सरना धर्म को अलग पहचान के रूप में धर्म कोड में शामिल करने की मांग उन्होंने की है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान समृद्ध आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और प्रकृति पूजक परंपरा से जुड़ी है. यहां के आदिवासी समाज की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवनशैली का मूल आधार प्रकृति पूजक की रही है. जनजातीय समाज के लोगों का जुड़ाव जंगल और जमीन है, जिसकी पहचान सरना धर्म के रूप में है. यह केवल एक आस्था नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही जीवन पद्धति है.

केशव महतो कमलेश ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक अलग झारखंड राज्य के आंदोलन का मूल आधार भी आदिवासी समाज की विशिष्ट पहचान और उनकी प्रकृति आधारित आस्था रही है. ऐसे में जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है. जिससे आदिवासी समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान सुरक्षित रह सके और नीतिगत निर्णयों में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2011 की जनगणना में अलग धर्म कोड का कॉलम नहीं होने के बावजूद लगभग 50 लाख लोगों ने स्वयं को सरना धर्मावलंबी के रूप में दर्ज कराया था. यह इस बात का प्रमाण है कि सरना धर्म को अलग पहचान देने की मांग लंबे समय से आदिवासी समाज की भावनाओं से जुड़ी हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि 11 नवम्बर 2020 को झारखंड विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को सरना धर्म कोड शामिल करने की अनुशंसा भेजी गई थी. लेकिन पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जबकि अब देश में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरना धर्म कोड को जनगणना-2027 में शामिल करने के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करें. जिससे न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके और उनके समग्र विकास में सहभागिता सुनिश्चित की जा सके.