ब्रेकिंग
Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई...

Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई घायल

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के घंघरी में सोमवार को हुई सडक दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घंघरी निवासी छात्रा महक प्रवीण और विष्णुगढ थाना क्षेत्र के चौथा निवासी प्यारी उर्फ बुटानी साव के रूप में की गई. पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर आगे की कार्रवाई मेँ जुट गई है.

दरअसल, एक ही दिशा में जा रहे सवारी गाड़ी और कार की ओवरटेक के दौरान टक्कर हो गई और दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. वहीं कई घायल हुए हैं. घायलों में एक महिला समेत सात की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ के चौथा गांव से बोकारो के दुग्दा जा रही सवारी गाड़ी और कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घंघरी के पास ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इसी दौरान स्कूल बस से उतरकर घर जा रही महक परवीन को कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सवारी गाड़ी में सवार प्यारी साव की इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना के बाद NH-19 पर कुछ देर जाम लगा रहा. पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार और अनुषेक सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया. सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, मुखिया टेकलाल चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चौथा निवासी चिंतामन साव की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सभी सवारी गाड़ी पर सवार होकर बोकारो के दुग्धा जा रहे थे. इसी बीच घटना हो गई. सबसे दुखद बात तो यह है महक परवीन स्कूल से छुट्टी होने पर बस से उतरकर घर के लिए जा रही थी और कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर उपस्थित सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सरकारी सहयोग दिलाया जाएगा.