ब्रेकिंग
Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ...

Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेकेदारों को दिया सुरक्षा का भरोसा

रांची/खूंटीः कर्रा थाना क्षेत्र में हाल ही में रेलवे निर्माण साइट पर हुए उग्रवादी हमले के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हमलावरों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. इसको लेकर खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने ठेकेदारों के साथ विशेष मीटिंग की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

ठेकेदारों के साथ आपात बैठक

इस घटना से ठेकेदारों और मजदूरों में भय का माहौल बन गया था. हालात को सामान्य करने के लिए खूंटी पुलिस ने तत्काल एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें जिले के कई छोटे-बड़े ठेकेदार शामिल हुए. बैठक में पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

निर्भीक होकर काम करें ठेकेदार – एसपी

अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और पीएलएफआई सहित किसी भी आपराधिक गिरोह की धमकियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ठेकेदारों को निर्भीक होकर काम जारी रखने की अपील करते हुए पुलिस ने उनके कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया.

पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस

घटनास्थल से पीएलएफआई के पर्चे मिलने के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला वास्तव में उग्रवादी संगठन ने किया या फिर किसी स्थानीय गिरोह ने उनके नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी की साजिश रची.

अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

पुलिस की टेक्निकल टीम और खुफिया इकाइयों ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है. जिले के जंगलों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हमले के पीछे शामिल मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरे खूंटी जिले में अलर्ट जारी है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि विकास कार्यों को सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ाया जा सके.