ब्रेकिंग
Election Results: बंगाल और असम में खिला 'कमल'; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- 'निरंकुश सरकार स... Congress Protest: रसोई की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर; सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर तीख... Balrampur News: सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा ऐलान; छत्तीसगढ़ में जल्द होगा 'कर्मचारी चयन मंडल' ... Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी द... Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क...

Tohana News: टोहाना में आंधी का कहर, पेड़ गिरने से ट्यूबवेल ऑपरेटर की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

टोहाना: टोहाना में देर रात चली तेज आंधी के कारण सड़क हादसे में जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। यह हादसा चन्दड खुर्द गांव के पास पेड़ की टहनी गिरने से हुआ। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक की पहचान गांव इंदाछुई निवासी 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। वे गांव चंदड़ में HKRN के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौटते समय चन्दड खुर्द के पास तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर टूटकर गिर गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और आदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 7 और 5 साल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हुई थी। उन्होंने प्रशासन से सूखे और खोखले पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाने की मांग की है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने जानकारी दी कि विभागीय नियमानुसार मृतक आदेश के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने भी आदेश कुमार की दो बेटियों की पुष्टि की।