ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: पुष्कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक बच्चे की दर्दनाक मौत

Ajmer Bus Accident: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर की पहाड़ियों में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. पीसांगन से पुष्कर की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार दर्जनों यात्री लहूलुहान हो गए

मिली जानकारी के अनुसार, निजी बस में कुल 31 यात्री सवार थे. बस जैसे ही पुष्कर घाटी के खतरनाक और घुमावदार रास्ते पर पहुंची, अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. ढलान और तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण बस सीधे खाई में जा समाई. बस के गिरते ही पहाड़ियों के बीच चीख-पुकार मच गई.

स्थानीय लोगों और पुलिस का रेस्क्यू

हादसे की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए खाई की ओर दौड़े. सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि खाई काफी गहरी थी. पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए पुष्कर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

5 यात्रियों की हालत नाजुक

घायलों में से कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद लगभग 5 से अधिक गंभीर घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल रेफर किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, अगले 24 घंटे कई यात्रियों के लिए बेहद नाजुक हैं.

हादसे की वजह क्या?

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर हादसे की दो बड़ी आशंकाएं जताई जा रही हैं. या तो घाटी उतरते समय बस के ब्रेक फेल हो गए या फिर चालक की कोई बड़ी लापरवाही रही. पुलिस यात्रियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.