ब्रेकिंग
LPG Gas Cylinder: 35 दिनों से गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग ठप, रसोई का बजट बिगड़ा और जनता परेशान जालंधर में दर्दनाक हादसा: गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, LPU से घर जा रहा युवक... पुलिस का बड़ा एक्शन: किराने की दुकान में चल रहा था काला खेल, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज खुलासा; आरोपी... लुधियाना विक्रमजीत मामला: सास की अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर, कोर्ट की सख्त टिप्पणी- जांच में सहयोग ... सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! आज 16 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक महंगे हुए जेवर, खरीदने से प... सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन द... Ludhiana Crime News: लुधियाना में चोरों का तांडव, दो गुरुद्वारों की गोलक तोड़कर नकदी चोरी; इलाके में... Career After 10th: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम कैसे चुनें? करियर काउंसलर की अभिभावकों को सलाह- बच्चे की... Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी तपिश, कई जिलों में पारा 40 के पार; रात में भी सताने लग... चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप: स्कूल, सेक्रेटेरिएट और फ्लाइट्स को उड़ाने का आया मेल; चप्पे-चप...

Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड पर आज सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने बड़ी दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा जांच और छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी की यह कार्रवाई शहर के महत्वपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्र में की जा रही है। परासिया रोड स्थित मुल्लाजी पेट्रोल पंप के सामने, प्रदूषण विभाग के नीचे स्थित कार्यालय और आवास पर कारवाई हो रही है। महेंद्र नागवंशी के साथ-साथ उनके भाई के ठिकानों पर भी टीम मौजूद है जिनका संबंध वंदना लॉन से बताया जा रहा है।

संस्थानों में निवेश की जांच की जा रही है

हालांकि अभी तक ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जब्ती या खुलासे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस तरह से टीम ने घेराबंदी की है, उससे कई कयास लगाए जा रहे है। रिटायरमेंट के बाद भी बड़ी संपत्तियों और व्यापारिक संस्थानों में निवेश की जांच की जा रही है। टीम द्वारा महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और जमीनों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।