ब्रेकिंग
Jalandhar News: जालंधर के पॉश इलाके में मॉल के बाहर लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी LPG Gas Cylinder: 35 दिनों से गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग ठप, रसोई का बजट बिगड़ा और जनता परेशान जालंधर में दर्दनाक हादसा: गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, LPU से घर जा रहा युवक... पुलिस का बड़ा एक्शन: किराने की दुकान में चल रहा था काला खेल, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज खुलासा; आरोपी... लुधियाना विक्रमजीत मामला: सास की अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर, कोर्ट की सख्त टिप्पणी- जांच में सहयोग ... सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! आज 16 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक महंगे हुए जेवर, खरीदने से प... सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन द... Ludhiana Crime News: लुधियाना में चोरों का तांडव, दो गुरुद्वारों की गोलक तोड़कर नकदी चोरी; इलाके में... Career After 10th: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम कैसे चुनें? करियर काउंसलर की अभिभावकों को सलाह- बच्चे की... Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी तपिश, कई जिलों में पारा 40 के पार; रात में भी सताने लग...

Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले में शिक्षा के क्षेत्र में डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी ने शानदार प्रदर्शन किया है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. विद्यालय ने लगातार बेहतर प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. विद्यालय के परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है. स्कूल परिसर में सफलता की खुशी साफ दिखाई दी.

भौमिक यदु बने स्कूल टॉपर

इस वर्ष विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर भौमिक यदु ने 97.8 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. इसे साथ ही प्रतिष्ठा जायसवाल ने भी 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर साबित किया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता निश्चित है.

स्कूल प्रबंधन में खुशी

DAV विद्यालय की प्राचार्य दीपशिखा सक्सेना ने कहा कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम आना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन किया, जिसका उत्कृष्ट परिणाम आज सामने आया है. यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है. विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ नियमित अभ्यास, समय-समय पर मूल्यांकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है. यदि छात्र लक्ष्य तय कर मेहनत करें तो कोई भी सफलता दूर नहीं रहती.– प्राचार्य दीपशिखा सक्सेना

शिक्षकों की मेहनत लाई रंग

विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे वर्ष विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन दिया. पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया. यही वजह रही कि इस वर्ष भी स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया.

परिवारों में भी खुशी का माहौल

जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, उनके घरों में खुशी और उत्साह का माहौल है. अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर मिठाइयां बांटीं और शिक्षकों का आभार जताया. कई अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अनुशासित माहौल और शिक्षकों का सहयोग बच्चों की सफलता का मुख्य कारण है.