ब्रेकिंग
Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार;... MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, स... Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प... Women's Reservation: 'OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा', प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर स... Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पू... लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने... पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का न... नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरा... 'परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा', संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय... दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल ...

CG Elephant Attack: सूरजपुर में गजराज का खौफनाक तांडव! 30 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत

सूरजपुर: वन परिक्षेत्र के कोटबहरा जंगल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

हाथी के कुचलने से युवक की मौत

कोटबहरा गांव निवासी 30 वर्षीय केशव हर दिन की तरह काम खत्म कर शाम को अपने घर लौट रहा था. घर पहुंचने के लिए वह मुख्य मार्ग छोड़कर पगडंडी के रास्ते जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जंगली हाथी से उसका सामना हो गया. हाथी ने केशव पर हमला कर दिया और उसे पटक-पटक कर बुरी तरह कुचल दिया. हाथी के हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि केशव की मौके पर ही मौत हो गई.

गांव के आसपास हाथियों की बढ़ी आवाजाही

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है. हाथियों के झुंड अक्सर गांव के नजदीक पहुंच जाते हैं, जिससे ग्रामीणों की जान को लगातार खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है.

गांव वालों की वन विभाग से मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए और गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

हाथी के हमले से ग्रामीण युवक की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है. पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का प्रक्रिया के साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है.