पुलिस का बड़ा एक्शन: किराने की दुकान में चल रहा था काला खेल, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
गुरदासपुर: आबकारी विभाग ने गुरदासपुर में किराने की दुकान पर रेड कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराने की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। टीम ने आरोपी के कब्जे से दुकान में रखे शराब के 2 बक्से भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर ने सूचना दी थी कि गुरदासपुर में तिबड़ी रोड पर गांव पहाड़ा के सामने एक किराने की दुकान चलाने वाला दुकानदार अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पहाड़ा के पास जकड़ेया फर्नीचर के सामने एक किराने की दुकान है। दुकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके बाद उनकी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापा मारा और मौके से शराब की बोतलों के 2 बक्से बरामद किए। उन्होंने बताया कि किराने की दुकान का मालिक रिंकू, जिसने शराब की बोतलें अपनी दुकान से कुछ दूरी पर रखी हुई थीं, जब ग्राहक उसकी दुकान पर आते थे तो वह एक-एक करके बोतलें बेचता था। आज उन्होंने छापा मारा और उससे शराब की 24 बोतलें बरामद कीं।