ब्रेकिंग
Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन... Patna Coaching Controversy: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया भाई की हत्या का आरोप; FIR न दर्ज होने पर ... Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत...

पत्नी ने डिमांड नहीं की पूरी तो पति ने घर से निकाला, फिर प्रेमी ने दिया सहारा… अब क्यों बरपा है हंगामा?

राजस्थान के झुंझुनूं में एक पति ने शादी के बाद विदेश जाने का मन बनाया. आरोप है कि इसके लिए वो पत्नी से 10 लाख रुपये की डिमांड करने लगा. पत्नी पैसा नहीं लाई तो उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया. फिर वो मायके चली गई. यहां उसकी बातचीत पुराने दोस्त से होने लगी. दोनों में अफेयर चला और लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे. लेकिन ऊधर महिला के पति ने अब बवाल खड़ा कर दिया है.

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के डूंडलोद की पायल भार्गव (28) की महज दो महीने पहले हरियाणा में शादी हुई थी. पति जिम ट्रेनर है. उसकी विदेश जाने की इच्छा थी. वह इस इच्छा की पूर्ति अपनी पत्नी से जरिये पूरा करना चाहता था. पायल भार्गव का आरोप है कि इसके लिए उससे शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी. 10 लाख रुपये के लिए उससे मारपीट की जाने लगी.

सुरेंद्र से किया दुख साझा

पति के साथ ही सास और नानी सास भी मिल गई. सास मारपीट करने लगी तो दुखी होकर पीहर आ गई. पीहर आते ही उसे छह साले छोटे अपने पुराने चूरू निवासी परिचित सुरेन्द्र मेघवाल की याद आई. सुरेन्द्र इलेक्ट्रिशियन है. वह राजियासर मीठा का रहने वाला है. पायल की उससे बातें करने लगी. स्पैन चैट पर घंटों दोनों चैट करते बिताने लग गए. पायल ने सुरेन्द्र से दुख साझा किया तो वह भी भावुक हो गया.

लिव-इन में रहने लगे दोनों

8वीं तक पढ़ी लिखी पायल ने तत्काल पति से छुटकारा पाने का फैसला कर लिया और प्रेमी सुरेन्द्र को अपने दिल की बात बता दी. सुरेन्द्र भी उसके ऑफर को ठुकरा नहीं सका और हामी भर दी. बस फिर क्या था, पायल पीहर से निकली और सुरेन्द्र का हाथ थाम लिया. दोनों लिव इन रिलेशन में आ गए. लेकिन जिम ट्रेनर पति और ससुराल वालों का थोड़ा खौफ हुआ तो दोनों अब पुलिस के पास पहुंचे और सुरक्षा की मांग की है. पायल का कहना है कि ससुराल वालों ने अब उस पर चोरी का झूठा इल्जाम लगा दिया है. उसे और उसके पार्टनर को सुरक्षा चाहिए.