ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

0हाथरस में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी कार, दो बच्चों सहित 4 की मौत

यूपी के हाथरस में एक बड़ा हादसा हुआ है. इलाके में एक नहर में कार गिरने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब कार पुलिया पर मुड़ रही थी तभी सामने से आ रही किसी वाहन की लाइट पड़ने से नहर में जा गिरी. पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग अलीगढ़ एक प्रोग्राम में गए हुए थे.

पुलिस ने बताया कि, परिवार के कुछ लोग अपने घर जलेसर वापस लौट रहे थे तभी कार जरेरा क्षेत्र के नहर में गिर गई. कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में डॉक्टर बबलू पुत्र किशन ,पूनम पत्नी मधु और मधु के दो बच्चे शामिल हैं. परिवार वालों के एक रिश्तेदार ने बताया कि यह सभी लोग अलीगढ़ एक प्रोग्राम में शामिल होने गए थे तभी लौटते समय यह हादसा हो गया.

4 लोगों की मौत

रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें हादसे के बारे में कॉल आई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. ऐसे में पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है. एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है.

कानपुर में भी हुआ था हादसा

इससे एक दिन पहले यूपी के कानपुर से ऐसा मामला सामने आया था. कानपुर के पतारा क्षेत्र में देर कार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. कार गिरने की वजह सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा धरमंगदपुर गांव के पास स्थित नहर पुल पर हुआ. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिवार वालों को जानकारी दी. साथ ही शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को अस्पताल भेज दिया.