ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

चुनाव लड़ रहे हो, लेकिन दूल्हा कौन है? CM फेस को लेकर अरविंद केजरीवाल का BJP पर तंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आ गया है. लिहाजा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमले का कोई मौका चूक नहीं रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी का दिल्ली में सीएम फेस ना होने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के पास ना कोई मुद्दा नहीं है और ना ही कोई टीम है. पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव लड़ रही है लेकिन उनका दूल्हा कौन है ? ये किसी को नहीं पता.

केजरीवाल ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित महिला अदालत कार्यक्रम में एक बार फिर महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा भी दोहराया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे मैंने दिल्ली की अपनी माताओं और बहनों को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया है तब से बीजेपी वाले मुझे गाली दे रहे हैं कि महिलाओं को 2100 रुपए दे रहे हो, महिलाएं बिगड़ जाएंगी. मैंने कहा, देते रहो गालियां. बीजेपी के पास दिल्ली को लेकर कोई प्लान नहीं है. वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गाली देकर चुनाव जीतना चाहते हैं.

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा भी उठाया

महिला अदालत ने केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. केजरीवाल ने कहा कि जिस समय दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था, उस समय लगा था कि अब दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी, लेकिन में अपराध का स्तर दिन पर दिन बढ़ते चला जा रहा है और केंद्रीय गृहमंत्रालय कुछ नहीं कर रहा है. चुनाव आने के बाज बीजेपी के नेता झुग्गियों में सो रहे हैं, लेकिन तीन महीने बाद वो उसी झुग्गी को गिराने की बात करेंगे.

अखिलेश यादव ने गृह मंत्रालय पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए. उन्होंने भी दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय पर हमला बोला और कहा कि ये कैसा गृह मंत्रालय है? जिसमें ना दिल्ली सुरक्षित है और न मणिपुर. ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी तादाद में महिलाएं आई थीं. उनमें से कुछ महिलाओं ने मंच पर आकर अपनी आपबीती भी सुनाई. इस दौरान कई पीड़ित महिलाएं भावुक भी हो गईं.