ब्रेकिंग
Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल...

पहले शराब पार्टी, फिर मर्डर… गर्लफ्रेंड संग छलकाया जाम, गला घोंट कर दी हत्या; लिव इन में रह रहे थे दोनों

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ. दोनों शराब के नशे में धुत्त थे. इस बीच प्रेमिका ने अपने बेटे को लात मारकर पलंग से नीचे गिरा दिया. गुस्से में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. आरोपी प्रेमी ने पहले पुलिस को गुमराह किया. उसने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका की मौत अत्याधिक शराब पीने और जहर का सेवन करने से हुई है.

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. मृतका पहले से शादीशुदा थी. वह पिछले चार साल से अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. उसने प्रेमिका की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है.

चार साल से थे लिव इन रिलेशन में

घटना 17 नवंबर की रात की है. जयपुर के गांधी नगर पुलिस इलाके में कविता बैरवा का शव उसके प्रेमी मनीष निरवान के घर में मिला. वह चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. कविता शादीशुदा थी उसका एक बेटा भी है. बेटा उसी के साथ रहता है. मनीष ने कविता के परिजनों को बताया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है. जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें कविता मृत हालात में मिली. जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष से पूछताछ की. उसने बताया कि कविता ने ज्यादा शराब पी ली थी और जहर का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

पुलिस ने कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रिपोर्ट आने पर मौत का कारण दम घुटने से पाया गया. पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की. पुलिस की सख्ती के आगे मनीष टूट गया और उसने हत्या का कारण बताया. मनीष ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की रात दोनों ने शराब पी थी. शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इस बीच कविता ने पलंग पर सो रहे अपने बेटे को लात मार दी, जिससे वह नीचे जा गिरा. इस पर मनीष को गुस्सा आ गया. उसने तकिया से कविता का मुंह दबा दिया. काफी देर तक मुंह दबाए रखने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मनीष ने गिरफ्तार किया है.