ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाजपा के गणित पर उठाये सवाल

रांची: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्ताधारी महागठबंधन अपने विधायकों को एकजुट रखने और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी गणित पर गहन चर्चा हुई और मतदान की प्रक्रिया को समझने के लिए मॉक पोल भी कराया गया।

📊 मॉक पोल में दिखी महागठबंधन की एकजुटता

महागठबंधन की बैठक में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम को 29 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 25 वोट मिलने की पुष्टि हुई है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दावा किया कि भाजपा के पास केवल 24 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन न केवल पहली वरीयता, बल्कि दूसरी वरीयता के वोटों के साथ भी अपनी जीत सुनिश्चित करने की स्थिति में है।

🚫 बैठक से दूरी बनाने वालों का भरोसा

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्पीकर ने अपने पद की गरिमा के कारण बैठक से दूरी बनाई है, किंतु वे महागठबंधन के पक्ष में ही मतदान करेंगे। इसी तरह, एक बीमार झामुमो विधायक ने भी मुख्यमंत्री को पहले ही अपना समर्थन और मतदान का भरोसा दिला दिया है।

📢 ‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आत्मविश्वास के साथ कहा है कि इस चुनाव में विपक्ष किसी भी तरह का सेंध लगाने में विफल रहेगा। वहीं, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक लोकतंत्र के प्रहरी हैं, जो सीधे विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने दोहराया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पास आवश्यक संख्या बल का भारी अभाव है।