ब्रेकिंग
Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल...

9 बच्चों के पिता को छोड़कर भागी बीवी, 4 बच्चों को भी ले गई साथ…पति का ऐलान- पत्नी ढूंढो मिलेगा इनाम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नौ बच्चों के पिता को उसकी दूसरी पत्नी छोड़कर अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ फरार हो गई. दूसरी पत्नी से भी उसको चार बच्चे हुए हैं. पति ने पत्नी को ढूंढने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की है. साथ ही पुलिस से भी शिकायत करके पत्नी को बरामद करने के लिए गुहार लगाई है.

रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीराम शहरी आवास योजना में किराए का मकान लेकर रहने वाले 50 वर्षीय बाबुद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि मेरा पहला विवाह करीब तीस साल पहले हुआ था. उस शादी से मुझे पांच बच्चे हुए, लेकिन पत्नी का व्यवहार बाद में काफी खराब हो गया. ऐसे में मैंने 15 साल पहले उसे छोड़ दिया. इसके बाद भदोही जिले की रहने वाली फूलजहां से मैंने दूसरी शादी की. इस शादी से भी मुझे चार बच्चे हुए. सभी बच्चे प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं. पहली पत्नी से हुए बच्चे भी मेरे साथ ही रहते हैं.

तलाक के बाद की दूसरी शादी

पति ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से कुशीनगर का रहने वाला है. दूसरी शादी भदोही की फुलजहां से करने के बाद उसकी जिद पर वह गोरखपुर शहर आ गया. यहां पर मैं प्राइवेट काम करता था. उसके कहने पर उसे एक निजी अस्पताल में काम पर लगवा दिया. अपने कीपैड वाला मोबाइल चलाता था, लेकिन उसे एंड्रॉयड फोन दे रखा था.

पति ने बताया कि जैसे पत्नी घर पहुंचती थी, वह अपनी एक सहेली के साथ रील बनाने में लग जाती थी. अक्सर वह रील बनाने के चक्कर में खाना भी नहीं बनती थी. मैं देर शाम ड्यूटी से आता था तो खाना भी बनाता था. सबसे बड़ी बेटी मुस्कान 13 साल की है, उसके बाद रिजवान, नाजिया और सबसे छोटा आरिफ डेढ़ वर्ष का है. फूलजहां की उम्र करीब 35 वर्ष है.

अचानक घर से गायब हुई बीवी

पति के मुताबिक, कुछ माह से एक अंजान युवक उससे लगातार बात कर रहा था. एक दिन पत्नी को उस युवक से बात करने के लिए मना किया तो वह झगड़ा करने लगी. बीते 10 नवंबर को अचानक घर से गायब हो गई. चारों बच्चे भी उसके साथ चले गए हैं. उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है. मैं उसे हर जगह ढूंढ कर थक चुका हूं. ऐसे में पुलिस के पास आया हूं. यही नहीं, जो भी व्यक्ति मेरी पत्नी व बच्चों को ढूंढ कर ला देगा, उसे मैं कैश इनाम भी दूंगा.

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि एक महिला के बच्चों सहित गायब होने की शिकायत मिली है. महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है. लोकेशन मिलते ही पुलिस उस तक पहुंच जाएगी.