ब्रेकिंग
Saharanpur Encounter: 1.25 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर; वाराणसी में सब-इंस्पेक्टर की हत... NEET UG 2026 Paper Leak: बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा पर्दाफाश; 7 सॉल्वर और 14 बायोमेट्रिक कर्मियों... Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा... Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ...

OBCआरक्षण से जुड़ी याचिका पर आज भी नहीं आया फैसला, कल फिर होगी सुनवाई….

लखनऊ : नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में बुधवार को भी सुनवाई हुई। इसके बाद जजों ने कल के लिए तारीख दे दी है। ऐसे चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने पर रोक लगी रहेगी।

मंगलवार को हुई सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने के मामले में अभी तक मांगे गए सारे जवाब दाखिल कर दिए गए हैं। इस पर याचियों के वकीलों ने आपत्ति करते हुए सरकार से विस्तृत जवाब मांगे जाने की गुजारिश की, जिसे कोर्ट ने नहीं माना। जिसके बाद बुधवार को भी सुनवाई हुई।

राज्य सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि निकाय चुनाव के मामले में 2017 में हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सर्वे को ही आरक्षण का आधार माना जाए। साथ ही इसी सर्वे को ट्रिपल टेस्ट माना जाए। वहीं ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण दिए जाने के मामले में नगर विकास विभाग के सचिव रंजन कुमार ने हलफनामे में कहा कि इन्हें चुनाव में आरक्षण नहीं दिया जा सकता। वहीं सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने इस मामले को सुनवाई के बाद जल्द निस्तारित किए जाने का आग्रह किया। अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों से कहा है कि वह पूरी तैयारी से कोर्ट में आएं।