ब्रेकिंग
Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा... Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED...

महिला पर धारदार हथियार से हमला…खेत गई थी, लौटते समय पीछे से आरोपी ने किया वार, बहराइच रेफर

श्रावस्ती में खेत देखने गई महिला को एक व्यक्ति ने पहले तो अपनी बातों में उलझाए रखा। इसे बाद जब महिला घर जाने लगी तो पीछे से धारदार हथियार से उस महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ़ गुलहरिया निवासी संगीता पत्नी बरसाती अपनी मां के साथ खेत देखने गई थी। वहां पहले से एक व्यक्ति खेत में बैठा था। इस दौरान उस व्यक्ति ने संगीता से बातचीत शुरू कर दी। गाय देखने के बहाने बातचीत करता रहा। संगीता जब जाने लगी तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

मां के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घायल महिला को इकौना अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।