ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

सुबह-सुबह खाना शुरू कर दें ये पत्तियां, कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज

Health Tips: डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसे दवाइयों के जरिए भी कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है. हम कुछ नेचुरल तरीकों से इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

तुलसी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. डायबिटीज में तुलसी की पत्तियां खाना बहुत फायदेमंद है. तुलसी की पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. इसके अर्क में मौजूद गुण ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं. अगर डायबिटीज पर काबू पाना है तो सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियां खाना चाहिए.

नीम की पत्तियां

नीम में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं. नीम की पत्तियां खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है. नीम के अलावा मीठी नीम यानी कि कढ़ी पत्ता भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. फाइबर से भरपूर ये पत्ते इंसुलिन को बढ़ाने का काम करते हैं और शुगर को कंट्रोल करते हैं.

जैतून के पत्ते

जैतून के पत्ते चबाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है. जैतून के पत्तों में मौजूद गुण इंसुलिन की मात्रा सुधारने में भी मदद करते हैं. इंसुलिन की मात्रा सही हो तो शुगर का लेवल बढ़ नहीं पाता है और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.

गुड़मार के पत्ते

गुड़मार के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. ये पत्ते बहुत तेज असर करते हैं. अगर आपका शुगर लेवल ज्यादा हो रहा है तो गुड़मार के पत्तों का सेवन करने से कुछ ही देर में ये कंट्रोल हो जाएगा.

शलजम के पत्ते

शलजम के पत्तों में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है. खाली पेट शलजम के पत्तों का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. शलजम के पत्तों में मौजूद गुण डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. MNT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)