ब्रेकिंग
दुमका में शिक्षकों की लगी 'क्लास'! दक्षता परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक, जानें क्या है पूरी प... धनबाद में पेट्रोल के लिए हाहाकार! कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने से मची भगदड़, खाली हाथ लौट रहे वाहन चा... हाईटेक रेलवे में टॉर्च और छड़ी का क्या काम? टाटानगर स्टेशन के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ अनोखा फरमा... अचानक क्यों बदला झारखंड का मौसम? आज इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट झारखंड में PLFI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: गिरफ्तार राजेश महतो का खुलासा, सीक्रेट एप्स से चला रहा था वस... लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट... 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ महंगा! अब बायर्स की पहली पसंद बन रहा 'सोहना', जानें क्यों यहां शिफ्ट हो ...

Bihar Crime News: बिहार में चोरों का अजब-गजब कारनामा! रातों-रात काट लिया रेलवे सिग्नल का तार, थमी ट्रेनों की रफ्तार

बिहार में होने वाली चोरी की घटनाएं आम तौर पर सुर्खियों में आ ही जाती हैं. राजधानी पटना के दानापुर में हुई हाल की चोरी की घटना भी चर्चा में है. चोरों के कारनामे की वजह से दानापुर रेल मंडल में ट्रैक पर बने अप और डाउन, दोनों ही रेल लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा. इस चोरी के कारण कई ट्रेनें तीन से चार घंटे तक लेट हो गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दरअसल, दानापुर स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित खगौल गुमटी के पास चोरों ने अप लाइन में बने रूट रिले इंटरलॉकिंग यानी आरआरआई रूम का ताला तोड़कर सिग्नल केबल काट दिया और तांबे की स्ट्रिप लेकर फरार हो गए. चोरों की इस करतूत के कारण दानापुर रेल मंडल में मंगलवार की सुबह अप और डाउन दोनों ही रेल लाइनों पर ट्रेनों के परिचालन पर सीधा असर पड़ गया.

इस वजह से पटना, पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई अहम ट्रेनें रास्ते में जहां-तहां खड़ी हो गईं. इधर घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल स्थित सिग्नल एवं तकनीकी विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया.

कई ट्रेनें हुईं लेट

इस घटना के कारण आरा से पटना डाउन लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. करीब 13 से भी ज्यादा ट्रेनें आरा और बिहटा के अलग-अलग स्टेशनों के बीच खड़ी हो गईं. कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और हॉल्ट पर घंटों रुकी रहीं.

जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे के करीब पटना पहुंची. वहीं काशी-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी बिहटा स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. पाली हॉल्ट पर 63232 डाउन बक्सर-पटना मेमू ट्रेन खड़ी रही, जबकि 22362 डाउन एक्सप्रेस कुल्हड़िया स्टेशन पर रुकी रही.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिग्नल प्रणाली प्रभावित होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया गया, जिसके कारण परिचालन सामान्य होने में काफी वक्त लगा. वहीं इस मामले में दानापुर आरपीएफ की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.