ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

स्टेशन पार्किंग में मारपीट, डंडे से हमला; अज्ञात आरोपियों के खिलाफ GRP थाने में FIR

भोपाल। 24 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे स्टेशन परिसर की 6 नंबर पार्किंग के एंट्री गेट के अंदर मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गौरव श्रीवास अपने बड़े भाई और मामा जी के साथ स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक पार्किंग एरिया में मस्ती कर रहे थे। इस बीच एक वाहन उनके मामा जी की गाड़ी से टकराते-टकराते बची, जिसके बाद पहले तो मामले को नजरअंदाज कर दिया गया।


बताया गया कि इसके बाद जब बड़े भाई वाहन खड़ा करके पार्किंग से बाहर की ओर पैदल आ रहे थे, तभी एक गाड़ी उनसे टकरा गई। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने डंडे से हमला किया, जबकि एक अन्य ने चोरी से हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


पीड़ित पक्ष ने इस मामले में GRP थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा मौके के आसपास के CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
स्थान: स्टेशन परिसर की 6 नंबर पार्किंग
तारीख: 24 मार्च 2026
समय: रात करीब 11:30 बजे
घटना: गाली-गलौज, मारपीट और डंडे से हमला
कार्रवाई: GRP थाने में FIR दर्ज
आरोपी: अज्ञात, घटना के बाद फरार