ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Cyber Crime News: फर्जी सिम कार्ड के बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश, 1 फोटो पर एक्टिवेट किए 72 सिम

रीवा : रीवा पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. F.A.C.E. (facial authenticacation compliance enforcement) के तहत पुलिस ने शहर के 3 थाना क्षेत्रों से POS एजेंट्स के ठिकानो पर दबिश देकर दस्तावेज खंगाले. इससे फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने वाले एजेंट्स का भंडाफोड़ हुआ. तीनों आरोपियों के खिलाफ दूरसंचार अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

भोपाल पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश

हाल ही मे पुलिस मुख्यालय और डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन द्वारा इसकी सूचना रीवा पुलिस को दी गई थी. साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे. इस ऑपरेशन के लिए शहर के सामान थाना, सिविल लाइन थाना और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र मे POS एजेंट्स के बारे में जानकारी लेने के बाद दबिश दी गई. पुलिस ने जांच में मे 72 अप्लीकेशन फार्म को खंगाला. इससे पता चला कि CAF (Common Application Form) मे फर्जीवाड़ा किया गया है.

कई ऐसे फॉर्म, जिसमें एक ही व्यक्ति का फोटो

पुलिस ने समान थाना क्षेत्र से 12, सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 41, और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से 19 CAF फार्म कब्जे में लिए. इसके बाद उनकी बारीकी से जांच की गई. दस्तावेजों की जांच मे पुलिस ने पाया कि POS संचालकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक ही व्यक्ति के फोटो पर कई सिम कार्ड जारी किए. कार्रवाई में कुल 72 CAF फार्म में गलत दस्तावेज लगाकर सिम कार्ड जारी करना पाया गया. जांच के दौरान पुलिस को 40 ऐसे CAF फार्म मिले, जिसमें एक ही व्यक्ति का फोटो लगा था.

फर्जी मोबाइल नंबर पर ओटीपी

पकडे़ गए आरोपी वर्ष 2018 से 2021 के बीच शहरी क्षेत्र में मोबाइल सिम विक्रय, एक्टिवेशन, सिम पोर्टिंग एवं रिपेयरिंग का कार्य करते थे. अधिक कमीशन प्राप्त करने के साथ ही ग्राहकों को बिना दस्तावेज वाले सिम उपलब्ध कराने के लिए ये एजेंट्स फर्जी आईडी में अपनी फोटो लगाकर सिम को एक्टिवेट करते थे. इसके आलावा CAF फार्म मे ग्राहकों की फोटो के स्थान पर अपनी फोटो अपलोड करते थे, जबकि OTP प्राप्त करने के लिए अपने या अन्य फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग करते थे.

आरोपी आशीष विश्वकर्मा, कमल कुशवाहा, लवकुश गुप्ता से पुलिस की पूछताछ जारी है. एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया “3 थाना क्षेत्रों में स्थित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ जारी है.”