ब्रेकिंग
Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण Netweb Technologies Growth: AI का 'पावरहाउस' बनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज; 90% की कमाई उछाल और शून्य कर्ज ... Moscow Drone Attack: यूक्रेन का मॉस्को पर सबसे बड़ा हमला; रूसी S-400 सिस्टम क्यों हुआ फेल? Deepika Padukone News: 'कॉकटेल' प्रमोशन के दौरान दीपिका का बेबाक बयान चर्चा में; जानें क्या कहा था ए... Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब...

गाजियाबाद: लड़की को अकेला देख घर में घुसा मौलवी… रेप करने की कोशिश, भाई ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मौलवी ने घर में घुसकर लड़की से रेप का प्रयास किया. उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. मौलवी की हरकतों पर लड़की ने शोर मचा दिया, जिस सुनकर पड़ोस में रह रहा उसका भाई वहां पहुंच गया. उसको आता देख आरोपी मौलवी वहां से भागने लगा. पीड़िता के भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पीड़िता की मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी. पीड़ित लड़की घर में अकेली थी. मौका पाकर आरोपी मौलवी घर में घुस गया. लड़की के चीखने पर उसके भाई ने आरोपी को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मौलवी गांव की मस्जिद में काम करता था. कुछ दिनों पहले उसे मस्जिद से हटा दिया गया था. मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

मां गई थी चारा लेने, घर में अकेली थी लड़की

एसीपी सलोनी अग्रवाल के मुताबिक, आरोपी मौलवी पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मां ने बताया कि वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी. उसकी 14 साल की बेटी घर में अकेली थी. मौका पाकर गांव का रहने वाला मौलवी शादाब उनके घर में घुस गया. वह बेटी से छेड़खानी करने लगा. उसकी गलत काम की भी मंशा थी. शादाब की हरकतों को देख उनकी बेटी ने शोर मचा दिया.

लड़की के भाई ने मौलवी को पकड़ा

पीड़िता की मां ने बताया कि उनके घर के बगल में ही उनके बेटे का मकान है. जब उनकी बेटी ने शोर मचाया तो उनके बेटा भागकर घर पहुंचा. बेटे को आता देख आरोपी भागने लगा. उसे दबोच लिया गया. भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मौलवी ओ हिरासत में ले लिया. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.