ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...

Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट

गिरिडीह: एक के बाद एक गृहभेदन कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले अपराधी गिरोह के सदस्यों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार की टीम ने इस मामले में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद किया है। इसकी जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दी है।

🕵️ SIT ने की अपराधियों की तलाश

एसपी ने बताया कि विगत दिनों बगोदर-सरिया एवं खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटना घटी थी। ऐसे में इस तरह के अपराध पर रोक के लिए विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम को सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम एवं खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार लीड कर रहे थे। टीम कांड को अंजाम देने वाले की तलाश कर रही थी।

🏍️ बाइक और मोबाइल से मिला अहम सुराग

इसी दरमियान 16 अक्टूबर की रात सरिया थाना एवं भरकट्टा ओपी गश्ती दल द्वारा बागोडीह में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधकर्मियों का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे देख अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले लेकिन उनकी एक बाइक, लोहे का औजार, कीपैड मोबाइल एवं अन्य सामग्री को बरामद कर लिया गया है। यहां से पुलिस को बड़ी लीड मिली।

📱 तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी

पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान सफल रहा और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के कुल 7 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

💰 चोरी का सोना, नकदी और सामान बरामद

पूछताछ के क्रम में सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया, साथ ही उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल तथा चोरी के जेवरात से गलाया हुआ सोना, नगदी एवं दूसरा सामान बरामद किया गया। इस गिरोह के अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी एवं बगोदर थाना क्षेत्र के कुल 13 चोरी मामलों का सफल उद्भेदन हुआ है।

📦 बरामद किए गए सामान की लिस्ट

अपराधियों के निशानदेही पर गलाया हुआ सोना लगभग 24.5 ग्राम, चांदी की पायल- 1 पीस, और 25 हजार रुपये नगद के अलावा कांसा एवं पीतल के बर्तन करीब 25 किलोग्राम, 2 पीस गैस सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त 1 पल्सर मोटरसाइकिल एवं 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और लोहे का औजार बरामद किया है।

🔗 धनवार के रहने वाले हैं सभी अभियुक्त

एसपी ने बताया कि इस मामले में धनवार थाना के बेलदराडीह राजधनवार निवासी कन्हैया कुमार सिंह, बरजो निवासी सुजीत कुमार सिंह, राजधनवार के कृष कुमार, संतोष प्रसाद, हर्ष कुमार, अनिल वर्मा एवं राजेश कुमार कसेरा शामिल हैं। ये लोग चोरी करने और चोरी का सामान खपाने का काम करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। कन्हैया कुमार सिंह के खिलाफ धनवार थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज है, जबकि सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ धनवार थाना कांड संख्या 55/26 तथा हीरोडीह थाना कांड संख्या 87/2025 दर्ज है।