ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...

Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत्मनिर्भर

छिंदवाड़ा: कुछ साल पहले तक जिन महिलाओं की पूरी जिंदगी घर की चारदीवारी और खेतों में मजदूरी करते हुए बीतती थी, वे अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। न सिर्फ वे खुद आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि अपने आसपास की अन्य ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं का डटकर समाधान भी कर रही हैं। मध्य प्रदेश ग्रामीण राज्य आजीविका मिशन से जुड़कर छिंदवाड़ा की ये महिलाएं समाज में एक बड़ा बदलाव यानी ‘चेंजमेकर’ की भूमिका निभा रही हैं।

समता समन्वयक दीपिका इवनति की प्रेरणादायक कहानी

इस बदलाव की एक बेहतरीन मिसाल समता समन्वयक दीपिका इवनति हैं। उनका कहना है कि 6 साल पहले तक वह सिर्फ घर-गृहस्थी संभालती थीं और खेती-किसानी में पति का हाथ बंटाती थीं। साल 2020 में वह मध्य प्रदेश ग्रामीण राज्य आजीविका मिशन से जुड़ीं और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए साल 2024 से समता समन्वयक के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कभी ₹100 खर्च करने के लिए भी सोचना पड़ता था, लेकिन अब आजीविका मिशन की बदौलत उन्हें हर महीने ₹6500 मिलने लगे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी सुधर चुकी है।

लोक अधिकार केंद्र के जरिए महिलाओं को मिल रहा न्याय

दीपिका इवनति ने जानकारी दी कि साल 2024 से 2026 के दौरान उनके लोक अधिकार केंद्र में कुल 650 से अधिक मामले पहुंचे, जिनमें से लगभग 400 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इन लोक अधिकार केंद्रों में घरेलू हिंसा, पात्रता आवास से जुड़ी समस्याएं, जॉब कार्ड, वन स्टॉप सेंटर और महिला हिंसा को रोकने जैसे गंभीर मामलों पर प्रभावी काम किया जाता है, जिससे पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल रहा है।

पति के साथ मिलकर शुरू किया किराना स्टोर और पंचर की दुकान

लोक अधिकार केंद्र में समता सखी के रूप में कार्य करने वाली देवी खतरकर की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है। पहले वह अपने पति के साथ मजदूरी का काम करती थीं। आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला, बल्कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर घर पर ही किराना स्टोर और हवा-पंचर की दुकान शुरू कर दी। इससे उनके परिवार की आर्थिक नींव बेहद मजबूत हुई है। उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि अपना जीवन संवारने के साथ-साथ वे दूसरी जरूरतमंद महिलाओं की भी मदद कर पा रही हैं।