ब्रेकिंग
रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट Ludhiana Crime News: किचलू नगर में मेडिकल होलसेलर के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात Ludhiana Police Action: लूटपाट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 6 मोबाइल बरामद जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों से पूछताछ जालंधर हादसा: बच्चों को स्कूल लेने जा रहे पिता की कार बनी आग का गोला, जलकर खाक Punjab Municipal Election 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, 29 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड...

कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल

जालंधर : नयागांव म्यूनिसिपल कौंसिल में कांग्रेस पार्टी के कौंसलर सुशील कुमार शर्मा और प्रमुख समाजसेवी सर्वण सिंगला शनिवार को भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, नयागांव सर्कल अध्यक्ष भूपिंदर “भुप्पी” और कौंसलर सुरिंदर कोशिश बब्बल भी मौजूद रहे। उनके साथ कई प्रमुख स्थानीय नेता और समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें राजेश गुज्जर, राज कुमार गुज्जर, कुलदीप सिंह, जसपाल जस्सी, राघव शर्मा, परवीन छाबड़ा, सुनील गोयल और राहुल जिंदल शामिल हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार शर्मा और सर्वण सिंगला ने कहा कि 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार चला रही पार्टी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज के हर वर्ग के लिए विकासमुखी नीतियों के कारण भाजपा को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिला है। सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि नयागांव नगर कौंसिल भाजपा की बनेगी, जो नयागांव और काउंसिल के चहुंमुखी विकास को सुनिश्चित करेगी।