ब्रेकिंग
Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ...

Karnataka DGP Suspended: ऑफिस में अश्लीलता पड़ी भारी, वीडियो वायरल होने पर DGP रामचंद्र राव निलंबित; पुलिस महकमे में मचा बवाल

कर्नाटक के DGP रैंक के IPS अधिकारी के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. उनका अपने ही कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन पर ये एक्शन लिया गया है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया. हालांकि, के. रामचंद्र राव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है.

रामचंद्र राव ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से मॉर्फ्ड और एडिटेड है. वायरल वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है, जहां ऑफिस में अपने चैंबर में रामचंद्र राव एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए. रामचंद्र राव वर्तमान में DCRB (डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के DGP के पद पर कार्यरत हैं.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या कहा?

अब रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. कर्नाटक में ये वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, रामचंद्र राव ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये वीडियो मनगढ़ंत और झूठा है, लोग मुझे निशाना बना रहे हैं. वायरल वीडियो में रामचंद्र राव ऑफिस में अपने चैंबर में अलग-अलग महिलाओं को गले लगाते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं, ये वीडियो डीजीपी ऑफिस के अंदर सीक्रेट तरीके से रिकॉर्ड किए गए हैं. वीडियो में अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग कपड़ों में महिलाएं नजर आ रही हैं.

पहले धन गबन का लगा था आरोप

रामचंद्र राव अक्सर विवादों में रहे हैं. इससे पहले साल 2014 में मैसूर के इलावाला में हुई डकैती के मामले में उन पर धन के गबन का आरोप लगा था. एक बस में ले जाए जा रहे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लूट ली गई थी. उस समय रामचंद्र राव दक्षिणी जोन के आईजीपी थे. उन पर बरामद धन के दुरुपयोग का आरोप लगा था. इसी मामले में रामचंद्र राव का ट्रांसफर कर दिया गया था. सीआईडी ​​जांच में आरोप साबित न होने के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ मामला खारिज कर दिया था.

इसके बाद साल जब रामचंद्र राव बेलगावी उत्तर क्षेत्र के आईजी के रूप में कार्यरत थे. तब 30 नवंबर, 2017 को भीमथीर के कुख्यात हत्यारे धर्मराज चाडचना के साथ पुलिस मुठभेड़ और गंगाधर चाडचना की हत्या के मामले में रामचंद्र राव का नाम सामने आया था. इसके बाद इन दोनों मामलों की जांच सीआईडी ​​को सौंप दी गई. तत्कालीन सीआईडी ​​एसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में यह साबित हुआ कि इन मामलों में रामचंद्र राव की कोई भूमिका नहीं थी. फिर, जब वह कलबुर्गी के आईजी थे, तब उन पर एक और आरोप लगा.

बेटी रान्या राव को सोने की तस्करी में मदद

यही नहीं 2024 में, उन पर अपने बेटे के नाम पर बिटकॉइन में इनवेस्ट करने के आरोप लगे थे. इसके अलावा रामचंद्र राव पर अपनी बेटी रान्या राव को सोने की तस्करी में मदद करने का आरोप भी लगा था. जब रान्या राव सोने की तस्करी का मामला सामने आया, तो कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रमुख के. रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश (Mandatory leave) पर भेज दिया गया. हालांकि, कर्नाटक सरकार ने बाद में अनिवार्य अवकाश का आदेश रद्द कर दिया और उन्हें नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय (डीसीआरई) का डीजीपी बना दिया. रान्या राव अभी जेल में हैं.