ब्रेकिंग
महासमुंद में जर्जर सड़कों पर फूटा पटरी पार संघर्ष मोर्चा का गुस्सा: धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, 7... डोंगरिया घाट के जलेश्वर महादेव में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब: फोंक नदी में 50 फीट गहराई में स्थापित... महासमुंद में बदहाल सड़कों के खिलाफ उग्र हुआ 'पटरी पार संघर्ष मोर्चा', धरना-प्रदर्शन कर तहसीलदार को स... रायपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: गंज पुलिस ने ₹20 लाख के MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा कबीरधाम: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की पढ़ाई, कुंडा में 150 छात्राओं को मिली नई साइकिल... धमतरी के बनियापारा वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आए डेढ़ दर... जशपुर में हाथियों का तांडव: 16 हाथियों के दल ने झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को सूंड में लपेट... बस्तर दशहरा 2026: 7 किमी बैलगाड़ी खींचकर दंतेश्वरी मंदिर लाई गई साल की लकड़ी, 12 अगस्त को निभाई जाएग... सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह...

UP के इन एक्सप्रेसवे पर अब 120 की रफ्तार से दौड़ा सकेंगे कार, बोर्ड मीटिंग में फैसला

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एक्सप्रेस से सफर करने वाले वाहन अब और तेज स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलने वाहन अब और तेज रफ्तार से चल सकेंगे. इन एक्सप्रेसवेज पर अभी तक वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे थे, जो अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकेंगे.

शुक्रवार, 21 मार्च को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई. ये बैठक मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्पीड बढ़ाने का फैसला लिया गया. इस फैसले के चलते 9 या उससे ज्यादा सीटों वाली गाड़ियां अब 80 के बजाय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. अभी तक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों का चालान कर दिया जाता था.

प्रस्ताव को बोर्ड ने दी मंजूरी

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 6 अप्रैल 2018 की अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में भी यूपीडा के एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड ज्यादा कर दी जाए. इस प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दे दी. इसी के चलते अब वाहनों की स्पीड बढ़ा दी गई है. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहन अब 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकेंगे.

9 से ज्यादा सीटों वाली गाड़ियां

इस नियम के बाद लोगों को राहत मिलेगी और अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने पर चालान नहीं कटेगा. 9 से ज्यादा सीटों वाली गाड़ी के लिए ये स्पीड पहले 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई है. बैठक में लिए गए इस फैसले से वाहन चालकों को आसानी होगी और वह तेज रफ्तार से एक्सप्रेस पर अपने वाहन दौड़ा सकते हैं.