ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

झारखंड: चारपाई पर जुड़वा बच्चों के साथ सो रही थी महिला, लगी आग… तीनों जिंदा जले

झारखंड के चतरा जिले के अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घोड़दौड पंचायत के करिहारा गांव में एक महिला की उसके 3 महीने के दुधमुंहा जुड़वा बच्चों के साथ जिंदा जलकर मौत हो गई. महिला अपने बच्चों के साथ आग में झुलस गई थी. घटना के बाद तीनों के शव मिले. तीनों शवों की हालत बेहद खराब थी और तीनों बुरी तरह से जले हुए थे.

दरअसल करिहारा गांव के रहने वाले दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी अपने दो दुधमुंहा जुड़वा बच्चों के साथ चारपाई पर सो रही थी. मृतक महिला शिवी देवी के ससुराल वालों ने बताया कि मृतका अपने दोनों दुधमुंहा जुड़वा बच्चों के साथ चारपाई पर सोई हुई थी. चारपाई के नीचे अंगीठी जल रही थी. आशंका जताई जा रही है कि उसी अंगीठी की वजह से चारपाई में आग लगी और इसी की चपेट में आकर महिला और उसके बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई. चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षत्र के ही भुसिया गांव की रहने वाली मृतका शिवी देवी के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मृतक महिला शिवी देवी की करिहारा गांव के रहने वाले दिलीप यादव के साथ 4 साल पहले शादी हुई थी. हालांकि अब उनके पति दिलीप यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मृतका ने 3 महीने पहले जुड़वां बच्चों को गांव में ही जन्म दिया था. मृतका के मायके वालों को शक है कि घरेलू कलह की वजह महिला के ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की घटना को अंजाम दिया. हालांकि महिला और बच्चों की हत्या की गई या फिर ये महज एक हादसा था, पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.