ब्रेकिंग
Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ... Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र...

3 साल की मासूम से रेप, कपड़े पर लगा था खून; देखते ही मां की निकल गई चीख… आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुए एक घटना से सनसनी फैल गई. कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक लड़के न 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

जानकारी के मुताबिक आरोपी गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है. मंगलवार देर शाम किशोर ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम की मां ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे. मां को शक हुआ और उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा. पहले तो बच्ची सहमी रही, लेकिन बाद में उसने मां को बताया कि गांव के ही एक किशोर ने उसके साथ गलत काम किया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने कासिमाबाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

माता-पिता के न होने पर हुई घटना

पीड़िता की मां ने कहा कि 18 मार्च की सुबह वह अपने पति के साथ दवा लेने के लिए बाजार गई हुई थी. शाम को जब वह घर लौटी और बेटी के कपड़े बदले, तो उन्हें इस भयावह सच्चाई का पता चला. बेटी से जानकारी लेने के बाद जब वह आरोपी किशोर के घर पहुंची और उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की, तो वो झगड़ा करनेपरउतारूहोगए.