ब्रेकिंग
Patna Coaching Controversy: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया भाई की हत्या का आरोप; FIR न दर्ज होने पर ... Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने...

नींद पूरी होने के बाद भी रहती है सुस्ती? एक्सपर्ट ने बताया कैसे दूर करें ये समस्या

अगर हम रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेंगे तो पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिव फील करेंगे. नींद न लेने से स्ट्रेस, बालों का झड़ना और हाई बीपी की समस्या हो सकती हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पूरी नींद लेने के बावजूद भी सुस्त फील करते हैं. उनका बिस्तर से उठने का मन ही नहीं करता है. ऐसे स्थिती में आपकी रोजाना की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं कि पूरी नींद लेने के बाद भी सुस्ती, आलस्य और एनर्जी की कमी महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं. एक्सपर्ट कहती हैं कि कई बार पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन, खराब डाइजेशन और मानसिक तनाव के चलते ऐसा हो सकता है. लेकिन इससे बचने के लिए देसी चीजों को डाइट में शामिल करना शुरू कर दें.

पिएं कोकोनट वॉटर

दिनभर सुस्ती महसूस कर रहे हैं तो एक नारियल का पानी पिएं. नारियल पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी दूर करता है. आप नारियल पानी के अलावा, दही से बनी छाछ भी पी सकते हैं. ये प्रोायोटिक्स से भरपूर होती है.

आंवले का जूस

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है. अगर आप लो एनर्जी फील कर रहे हैं तो रोजाना आंवले का जूस पी सकते हैं. इससे शरीर जल्दी नहीं थकता है.

बादाम और किशमिश खाएं

बादाम और किशमिश सबसे एनर्जेटिक ड्राई फ्रूट्स माने जाते हैं. यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. रातभर इन्हें भिगोकर खाने से इनमें मौजूद पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में एब्सॉर्ब होते हैं. इससे शरीर में पोषण की कमी भी नहीं होती और शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है.

दूध के साथ खाएं खजूर

खजूर नेचुरल एनर्जी बूस्टर है. इसे दूध के साथ खाएंगे तो सुस्ती की समस्या नहीं होगी. दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. आप रात सोने से एक घंटे पहले दूध के साथ खजूर खाएं. इससे नींद भी अच्छी आएगी और थकान भी नहीं होगी.