ब्रेकिंग
Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ...

तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया. उनकी कार को रोकने की कोशिश की. उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की. तिरंगे का अपमान किया. भारतीय झंडे को फाड़ने की कोशिश की. भारत ने विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने विदेश मंत्री की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे कहा हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिटिश सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पालन करेगी.

तिरंगे को फाड़ने की कोशिश

दरअसल, यह घटना तब हुई जब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर एक प्रोग्राम में शिरकत करने के वहां से निकल रहे थे. सोशल मीडिया पर वायर वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दौड़कर उनकी कार के पास पहुंचा और उसने तिरंगे को फाड़ने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़कर वहां से हटा दिया.