ब्रेकिंग
Ludhiana Central Jail Raid: लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर बड़ी कार्रवाई, 10 बंदियों से मोबाइल फोन और ... पंजाब का 6000 करोड़ का ड्रग मामला: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को किया तलब, जगदीश भोला से होगी आमने-स... Jalandhar Car Accident: जालंधर में नशे में धुत कार चालकों का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर; गाड़ी प... लुधियाना के व्यस्त घुमार मंडी बाजार में दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला से 50 हजार नकदी और लाखों के जेवरात... Ludhiana Police Action: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों ... Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते...

उज्जैन – कोटा रोड़ पर चलती कार में अचानक लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन-कोटा मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गए। यह घटना इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर घोंसला पुलिस चौकी के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार में आग की लपटें और लोग आग बुझाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगर की ओर से आ रही कार जैसे ही घोंसला पुलिस चौकी के पास पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कार की पूरी बॉडी में आग लग गई और कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग गाड़ी से बाहर कूदने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण कार में कूलेंट की कमी बताई जा रही है, जो इंजन के गर्म होने के कारण आग का कारण बनी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।