ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

नशे ने बना दिया वाहन चोर, पुलिस ने बदमाश को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल की निशातपुरा थाना पुलिस ने निगरानीशुदा बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि निशातपुरा थाने का निगरानी बदमाश मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू चोरी करने के बाद अपना ठिकाना बदल लेता था।

नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करता था। पुलिस ने उससे चोरी के तीन स्कूटर, ई-रिक्शा और बाइक बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ चार थानों में 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि दशहरा मैदान हाउसिंग बोर्ड कालोनी से एक लड़के को हिरासत में लिया था। उसकी पहचान मोहम्मद फजल उर्फ फज्जू के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास एक छुरा मिला। बिना नंबर की बाइक के बारे में पूछा तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने तीन अन्य चोरी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं।